Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPM मोदी ने लिया आतंकी हमले पर अपडेट, आज IPL में भी...

PM मोदी ने लिया आतंकी हमले पर अपडेट, आज IPL में भी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack Live: मंगलवार, 22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकी पुलिस की वर्दी में आए और बैसरन घाटी में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में 28लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। बैसरन घाटी एक ऊंचाई वाला इलाका है, जहां सिर्फ पैदल या खच्चरों के जरिए पहुंचा जा सकता है।


एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने बहुत पास से फायरिंग की थी। कुछ घायल पर्यटकों को स्थानीय लोग खच्चरों पर लादकर नीचे लाए। पहलगाम अस्पताल में अब तक 12घायलों को भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।


हमले में शामिल आतंकी की तस्वीर आई सामने, PM मोदी ने लिया ग्राउंड अपडेट


पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी की पहली तस्वीर सामने आई है पठानी सूट में हथियार लिए दिखा आतंकी। हमले से पहले बना था पूरा प्लान, धर्म पूछकर की गई थी हत्याएं। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, एनआईए और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद। सऊदी दौरे से लौटते ही PM मोदी को दी गई ब्रीफिंग, जल्द ले सकते हैं कड़ा फैसला।


IPL मैच में पहलगाम हमले को लेकर मौन श्रद्धांजलि


MI और SRH के खिलाड़ी आज हैदराबाद में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे मैदान में उतरेंगे।


बीसीसीआई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए IPL में चीयरलीडर्स और आतिशबाजी पर लगाई रोक। विराट कोहली, शुभमन गिल और युवराज सिंह समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर जताया शोक, बोले- “ऐसी हिंसा का भारत में कोई स्थान नहीं।”


घाटी में आक्रोश, महबूबा मुफ्ती और स्थानीय लोग विरोध में उतरे


पहलगाम हमले के बाद घाटी में गुस्सा फूट पड़ा है। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने X पर अपील की कि कश्मीरी एकजुट होकर कल के पूर्ण बंद का समर्थन करें। उनका कहना है कि यह हमला सिर्फ कुछ लोगों पर नहीं, हम सभी पर है।


मुआवजे का ऐलान


पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा, “यह बर्बर हमला समाज के खिलाफ है। पीड़ितों को हर संभव सहायता और न्याय दिलाया जाएगा। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।”


आतंकियों की पहली स्केच आया सामने


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ चुकी है। तीनों आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं और फिर पास के पहाड़ी जंगलों में फरार हो गए।


शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आतंकी करीब दो हफ्ते पहले भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे थे, जो रियासी-उधमपुर क्षेत्र में पड़ता है। सुरक्षा एजेंसियां उनके मूवमेंट रूट को खंगालने में जुटी हैं।


पीएम मोदी दौरा छोड़ लौटे, अमित शाह ने की हाई लेवल बैठक


इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही रोक दिया और तुरंत भारत लौट आए। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और हालात की समीक्षा की।


अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी चुनौती


हमले से कुछ ही देर पहले बैसरन घाटी की ओर गोलीबारी की आवाज़ें सुनकर सुरक्षा बल रवाना हुए थे। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कश्मीर में लंबे समय बाद टूरिज्म में तेज़ी आई है। आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा के दो प्रमुख रूट हैं, 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम रूट और गंदेरबल जिले का छोटा लेकिन कठिन बालटाल रूट।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular