HomeUTTAR PRADESH‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें:...

‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें: CM योगी

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के पहले चरण में लोकसभा की 102 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, यूपी में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता से ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए वोट करने की अपील की है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए, ‘नए भारत’ की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट ‘भारत’ को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसलिए ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान! जय हिंद! यूपी में नगीना, कैराना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फनगर सीट पर मतदान हो रहा है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read