HomeUTTAR PRADESHMP में सीएम आवास पर लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, सूर्योदय और सूर्यास्त...

MP में सीएम आवास पर लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार मिलेगी मुहूर्तों की जानकारी


Vikramaditya Vedic Clock: मध्यप्रदेश के सीएम निवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लगाई। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है। मध्य प्रदेश का सीएम हाउस देश का पहला ऐसा शासकीय निवास होगा, जहां भारतीय परंपरा और विज्ञान पर आधारित वैदिक घड़ी स्थापित की गई है। ये घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर समय की गणना करती है। इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में विभाजित किया गया है। हर मुहूर्त का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकंड की सुई के साथ-साथ पंचांग, मुहूर्त, मौसम और अन्य धार्मिक जानकारी भी मिल सकेगी। इसके साथ ही ये घड़ी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, चंद्रमा किस नक्षत्र में है, सूर्य किस राशि में है जैसी सूचनाएं भी देती है।


इस घड़ी से मिलेगी कई जानकारियां


विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के मोबाइल ऐप में 3179 विक्रम पूर्व, महाभारत काल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहारों की जानकारियां समाहित की गई हैं। धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए 30 अलग-अलग शुभाशुभ मुहूर्तों की जानकारी और अलार्म की सुविधा भी है। प्रचलित समय में वैदिक समय, वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता और मौसम संबंधी सूचनाएं भी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है, यह ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें दैनिक सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना समेत इसी आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण शामिल हैं।


नया आयाम देगी घड़ी- सीएम


वहीं, सीएम ने इस घड़ी को लेकर बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी ये विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय संस्कृति और हमारी पुरातन काल गणना पद्धति को वैश्विक स्तर पर एक नया आयाम देगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read