HomeUTTAR PRADESHपहले चरण की सभी लोकसभा सीटों पर सीएम योगी कर चुके हैं...

पहले चरण की सभी लोकसभा सीटों पर सीएम योगी कर चुके हैं तूफानी रैलियां

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के लिए भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली इन सीटों पर एनडीए मजबूती से ताल ठोक रहा है। पिछली लोकसभा में इन 8 सीटों में से 4 सीटों पर भाजपा, जबकि 3 पर बसपा और एक पर सपा का कब्जा था। हालांकि, विभिन्न चैनलों के ओपिनियन पोल में इस बार इन सभी 8 सीटों पर एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है।

इस भविष्यवाणी के पीछे डबल इंजन की सरकार द्वारा हर तबके और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना भी अहम फैक्टर माना जा रहा है। खासतौर पर योगी सरकार (Yogi Government) ने केंद्र की योजनाओं को जिस तरह बिना लीकेज जन-जन तक पहुंचाया है, उसके चलते मतदाताओं के मन मे एनडीए की सकारात्मक छवि बनी है। सीएम योगी (CM Yogi) इन सभी सीटों पर तूफानी रैलियां कर चुके हैं। उन्होंने भी भविष्यवाणी की थी कि पहले ही चरण से एनडीए अपने विपक्षी दलों पर बढ़त हासिल कर लेगा और शुक्रवार को उनकी इस भविष्यवाणी पर मतदाता ईवीएम के माध्यम से मुहर लगाएंगे।

बिना भेदभाव केंद्र की योजनाओं का मिला लाभ

सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की योजनाओं के साथ-साथ केंद्र की योजनाओं को भी बिना भेदभाव जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, सभी योजनाओं से रिकॉर्ड संख्या में लोगों को लाभ दिलाया गया है। इन 8 लोकसभा सीटों की बात करें तो जनधन योजना के तहत इन सभी सीटों पर 100 प्रतिशत घरों में जनधन अकाउंट खुलवाया गया है।

वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी 8 लोकसभी क्षेत्रों में 2023 तक कुल 2,24,332 मकान निर्मित कर पात्र लाभार्थियों में वितरित किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो इन 8 सीटों पर कुल 4,878,400 लाभार्थियों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

इसके अतिरिक्त,इन 8 सीटों पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 17,32,912 मुफ्त सिलेंडर वितरित किए गए हैं तो जल जीवन मिशन के माध्यम से 20,49,045 घरों में नल से जल उपलब्ध कराया गया है। रेहड़ी पटरीवालों को बिना गारंटी लोन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1,02,957 रेहड़ी पटरी वालों को (सहारनपुर और रामपुर छोड़कर) लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read