HomeUTTAR PRADESHCm yogi : सीएम योगी ने कहा जो पूरी दुनिया के लिए...

Cm yogi : सीएम योगी ने कहा जो पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका है और इसका इलाज बगैर आपरेशन के नामुमकिन

Cm yogi : सीएम योगी ने कहा जो पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका है और इसका इलाज बगैर आपरेशन के नामुमकिन

Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को त्रिपुरा में कहा कि पाकिस्तान मानवता का कैंसर है,

जो पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका है और इसका इलाज बगैर आपरेशन के नामुमकिन है।

सोमवार को सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के समय का कांग्रेस नेतृत्व और जोगेंद्र नाथ मंडल अगर मिलकर

मुस्लिम लीग की साजिश को विफल कर देते तो यह नासूर अस्तित्व में नहीं होता।

जब तक पाकिस्तान का ऑपरेशन नहीं होगा,तब तक इलाज संभव नहीं है। पाकिस्तान का उपचार शुरू हो चुका है।

अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। बलूचिस्तान भी पाकिस्तान से अलग होना चाहता है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ जनसभा में योगी ने कहा कि संत ईश्वरीय सत्ता के प्रतिनिधि के रूप में

इस धराधाम पर आकर कार्य कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में संत अगर किसी कार्य में जुड़ जाएंगे तो उसे सफल होना ही है।

संतों के सानिध्य में हमें धर्म जागरण के अभियान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

बंगलादेश वाली गलती यहां न हो

योगी ने कहा कि हमें मिलकर कार्य करना होगा और इस बात का ध्यान रखना है कि विधर्मियों को अवसर नहीं देना है।

बांग्लादेश जैसे स्थिति की पुनरावृत्ति यहां न होने पाए, इसके लिए ऐसी शक्तियों को हमें समाप्त करना है। हमें देश और धर्म को सुरक्षित रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगलादेश के हालात पर हमें चिंतन करने की आवश्यकता है कि इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस बात को जानता था कि अगर हम कांग्रेस के द्वारा चलाई गई

दुर्वयसंधि का शिकार होते रहेंगे तो कांग्रेस देश का विभाजन कराएगी, हिंदुओं का कत्लेआम कराएगी,

उन्हें जातियों में बांटकर लड़ाएगी और भारत की परंपरा-संस्कृति को नष्ट एवं भ्रष्ट कर देगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बात सच साबित हुई और कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन कराया।

उन्होंने कहा कि 1905 में बंगभंग आंदोलन के दौरान अगर बंगाल विरोध नहीं करता तो सबको पता है कि उस समय देश में क्या होता।

योगी ने कहा कि आरएसएस-विश्व हिंदू परिषद अपनी सेवा का प्रोपेगेंडा और सौदेबाजी नहीं करते हैं।

अब भारत का समय, मोदी देश को बना रहे दुनिया की बड़ी ताकत

उन्होंने कहा कि अब भारत का समय है इसलिए आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाने की

ओर अग्रसर हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पांच सदी का इंतजार समाप्त हुआ है।

कुछ लोगों को मंदिर के बन जाने से बुरा लग रहा है, जिन्हें बुरा लग रहा है उनका

हम क्या कर सकते हैं। हम भारत की बहुसंख्यक जनता की आस्था को सम्मान दे रहे हैं।

अयोध्या, मथुरा काशी सनातन धर्म की आस्था के प्रमुख स्तंभ

उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी सनातन धर्म की आस्था के तीन प्रमुख स्तंभ हैं।

ये तीनों स्थल जैसे आज पूज्य हैं, उसी रूप में आगे भी बढ़ते हुए दिखाई देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करता है, लेकिन ये तभी संभव है, जब हम सुरक्षित रहेंगे।

भक्तों को राम मंदिर दंगाइयों के लिए बुलडोजर

योगी ने कहा कि त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में पहले पर्व और त्योहार के दौरान दंगे होते थे।

आज हमने उत्तर प्रदेश में दंगाइयों के लिए बुलडोजर और भक्तों को प्रभु श्रीराम का मंदिर दे दिया है।

उन्होंने कहा कि हम सबको ध्यान रखना होगा कि धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः यानी अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे

तो धर्म आपकी भी रक्षा करेगा। वहीं अगर अपने स्वार्थ के लिए हम अपने धर्म का बलिदान करेंगे तो धर्म भी

आपके साथ उसी प्रकार का व्यवहार करेगा। ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ सनातन धर्म की यही शिक्षा है।

श्रीकृष्ण के हाथ में मुरली है तो सुदर्शन भी है

योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के एक हाथ में मुरली और दूसरे हाथ में सुदर्शन है। सुरक्षा के लिए केवल मुरली से काम नहीं चलेगा,

उसके लिए सुदर्शन आवश्यक है और जब सुदर्शन हाथ में होगा तो फिर किसी शांतिकाली महाराज को बलिदान नहीं देना पड़ेगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read