HomeUTTAR PRADESHCM Yogi : योगी सरकार ने 25 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी...

CM Yogi : योगी सरकार ने 25 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी की दी बङी सौगात 

CM Yogi : योगी सरकार ने 25 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी की दी बङी सौगात

CM Yogi: यूपी की योगी सरकार ने नगर निकायों में आउटसोर्स आधार पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी तय कर दी है।

उन्हें प्रतिदिन 412 रुपये और प्रति माह 10701 रुपये का भुगतान किया जाएगा। विशेष सचिव नगर विकास अमित कुमार सिंह ने इस संबंध में नगर आयुक्तों और अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश भेजा है.

वर्तमान में राज्य में 762 नगर पालिकाएं हैं। अधिकांश जगहों पर आउटसोर्स सफाई कर्मियों के सहारे काम चल रहा है. एक जानकारी के मुताबिक, 25 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत हैं,

लेकिन इसका आधिकारिक आंकड़ा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है. सफाई कर्मचारी संघ की ओर से नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से आउटसोर्स कर्मियों को उचित वेतन देने की लगातार मांग की जा रही है.

श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी भी तय कर दी है. इसके बाद भी ठेकेदारों द्वारा ठेका सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन नहीं देने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं.

नगर विकास विभाग ने इस संबंध में नगर निकायों को निर्देश भेज दिया है और आउटसोर्स कर्मियों को अनिवार्य रूप से न्यूनतम वेतन देने की व्यवस्था की जाये.

निकायों को भेजे गए नोटिस में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी पर भी चर्चा की गई है। अकुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 412 रुपये देने का प्रावधान है. एक महीने में 30 दिन होते हैं. कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी देने का प्रावधान है.

इसके मुताबिक उन्हें 26 दिन का वेतन देना होगा. नगर निकायों को कहा गया है कि इसमें कोई कोताही नहीं बरती जायेगी और किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही आउटसोर्स कंपनियों के अनुबंध रद्द कर दिए जाएंगे.

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read