HomeUTTAR PRADESH26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में बड़ा बदलाव, कई स्टेशनों...

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में बड़ा बदलाव, कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट रहेगी बंद


DMRC ON Republic Day: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष इंतजाम किए हैं। 26जनवरी को परेड और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सामान्य से पहले शुरू की जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों के चलते कुछ मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है।


मेट्रो की सेवाओं का समय बदला


DMRC के अनुसार, 26जनवरी के दिन सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें सुबह 3:00बजे से चलना शुरू कर देंगी। जिससे गणतंत्र दिवस परेड में जाने वाले यात्रियों को समस्या ना हो। सुबह 3:00बजे से 6:00बजे तक ट्रेनें हर 15मिनट के अंतराल पर चलेंगी। उसके बाद सामान्य समय के अनुसार सेवाएं जारी रहेंगी। DMRC ने सलाह दी है कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले मेट्रो का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।


मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट्स बंद रहेंगे?


सुरक्षा व्यवस्था के चलते 26जनवरी को सुबह 3:00बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कुछ मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट्स बंद रहेंगे।


सेंट्रल सेक्रेटेरिएट: गेट नंबर 3और 4बंद रहेंगे।


उद्योग भवन: गेट नंबर 1बंद रहेगा।


लाल किला: गेट नंबर 3और 4बंद रहेंगे।


जामा मस्जिद: गेट नंबर 3और 4बंद रहेंगे।


दिल्ली गेट: गेट नंबर 1, 4और 5बंद रहेंगे।


ITO: गेट नंबर 3, 4और 6बंद रहेंगे।


बता दें, ये स्टेशन मुख्य रूप से परेड रूट के आसपास स्थित हैं, जहां सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। हालांकि, अन्य गेट्स से एंट्री-एग्जिट जारी रहेगी।


दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी


दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने भी गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई मुख्य सड़कें जैसे तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग बंद रहेंगी। इसलिए मेट्रो का उपयोग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन मेट्रो से सफर करने से पहले समय और रुट जरूर देख लें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read