Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH07 मई को देश के इन जिलों में सख्ती से कराई जाएगी...

07 मई को देश के इन जिलों में सख्ती से कराई जाएगी मॉक ड्रिल, सामने आई लिस्ट

fok-media-samman-samaroh


Civil Defence Mock Drills: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच, देश की सुरक्षा को देखते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 07 मई बुधवार को मॉक ड्रिल कराने का आदेश जारी किया है। मंत्रालय ने देश के 244 चिन्हित सिविल डिफेंस जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।


इस दौरान नागरिकों को हमले के दौरान बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें, यह अभ्यास 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पहला इतना बड़ा नागरिक सुरक्षा अभ्यास है। तो आइए सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट की परिभाषा और इस अभ्यास के महत्व और मॉक ड्रिल में शामिल जिलों के बारे में जानते हैं।


सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल क्या है?


बता दें, सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एक बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला आपातकालीन तैयारियों का अभ्यास है। इसका उद्देश्य युद्ध जैसी परिस्थितियों जैसे हवाई हमले, मिसाइल हमले जैसी गतिविधियों में नागरिकों और प्रशासन की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और उसका सामना करना है। इसका मुख्य लक्ष्य आपातकालीन गतिविधियों के दौरान जनता में घबराहट को कम करना, अराजकता से बचना और जिंदगियां बचाना है।


परीक्षण में क्या-क्या बताया जाएगा?


गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल के लिए पांच प्रमुख उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है। पहला निर्देश हवाई हमले की चेतावनी सायरन का संचालन है। जिसमें शहरी केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर सायरन का परीक्षण किया जाएगा। ताकि हवाई खतरों की स्थिति में जनता को तुरंत आश्रय लेने की चेतावनी दी जा सके। इन निर्देशों में नागरिकों और छात्रों का प्रशिक्षण भी शामिल है। स्कूलों, कॉलेजों, और सार्वजनिक संस्थानों में कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। इसके अलावा शहरों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल बंद करने का अभ्यास होगा। ताकि दुश्मनों से बचा जा सकें। 


किन जिलों में होगी मॉक ड्रिल?


बता दें, मंत्रालय ने देश के 244 चिन्हित सिविल डिफेंस जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ये जिले रणनीतिक और सामरिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाते हैं, खासकर सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में।


जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग में मॉक ड्रिल होगी। गुजरात के कच्छ, पोरबंदर, और जामनगर जैसे तटीय जिले में मॉक ड्रिल होगी। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, और श्रीगंगानगर जैसे पाकिस्तान सीमा से सटे जिले में मॉक ड्रिल होगी। दिल्ली के 11 जिलों में सिविल डिफेंस ढांचे को पुनर्गठित किया गया है, और ये सभी मॉक ड्रिल में शामिल होंगे।


पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिले में मॉक ड्रिल होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, और असम समेत केंद्र शासित प्रदेशों में कम से कम एक जिला इस अभ्यास में भाग लेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular