HomeUTTAR PRADESHहर महीने की तरह अगस्त में भी बढ़ सकता है आपका खर्चा,...

हर महीने की तरह अगस्त में भी बढ़ सकता है आपका खर्चा, UPI-LPG समेत इन नियमों में हो रहे बड़े बदलाव


Rule Changes From 1st August 2025: हर महीने की तरह अगस्‍त के महीने में भी कई कई वित्तीय और उपभोक्ता-संबंधी नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, UPI और रसोई गैस (LPG) से संबंधित बदलाव शामिल हैं। यह बदलाव आपके मासिक खर्च को प्रभावित कर सकते हैं। 


1. LPG की कीमतों में बदलाव


LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो क्षेत्रीय करों और परिवहन लागत पर निर्भर करेगी। हाल ही में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹41 की कटौती की गई थी, लेकिन 1 अगस्त से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।


2. UPI नियमों में बदलाव


नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शंस को और ज्यादा सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगे। अब आप एक UPI ऐप पर दिन में अधिकतम 50 बार अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा 30 जून 2025 से पहले, हर UPI पेमेंट से पहले बेनिफिशियरी का बैंक में रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, जिससे फ्रॉड ट्रांजैक्शंस में कमी आएगी। NPCI ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) जैसे PhonePe, Google Pay, और Paytm के लिए नए API उपयोग नियम लागू किए हैं, ताकि सिस्टम में होने वाली रुकावटों को रोका जा सके


3. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव


बता दें, कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और शुल्क संरचना में बदलाव किए हैं, जो 1 अगस्त 2025 से लागू हो सकते हैं। SBI SimplyCLICK और Air India SBI Platinum क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट्स स्ट्रक्चर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा Axis Bank ने Vistara क्रेडिट कार्ड के लाभों में संशोधन किया है। इसके अलावा कुछ बैंकों ने कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए शुल्क बढ़ाया है।


4. CNG, PNG की कीमतों में बदलाव


तेल कंपनियां अक्‍सर CNG और PNG के दाम में हर महीने बदलाव करती हैं, लेकिन अप्रैल के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 09 अप्रैल को CNG-PNG के दाम में बदलाव हुआ था. तब मुंबई में CNG ₹79.50/किलोग्राम और PNG ₹49/यूनिट हुई थी। बता दें, यह बढ़ोतरी छह महीने में चौथी बार की गई थी।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read