spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'हमें छुआ, गंदे मैसेज भेजे...', 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ...

‘हमें छुआ, गंदे मैसेज भेजे…’, 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ उठाई आवाज, खोली यौन शोषण की पोल

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SIIM) के पूर्व प्रमुख स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। संस्थान में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने उन्हें अश्लील संदेश भेजने, जबरन शारीरिक स्पर्श करने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ये सभी छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्रवृत्ति पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) कर रही थीं।


छात्राओं के बयां किया डरावना अनुभव


पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि स्वामी चैतन्यानंद ने आश्रम के परिसर में ही उनके साथ गलत हरकत करते थे। एक छात्रा ने कहा ‘वह हमें अकेले में बुलाता था और जबरन छूने की कोशिश करता था। रात में अश्लील मैसेज आते थे, जिनमें शारीरिक संबंध बनाने की मांग होती थी।’ जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें से 17 ने सीधे आरोप लगाए। छात्राओं के अनुसार, आश्रम की महिला वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था। जबकि कुछ महिला फैकल्टी सदस्य दबाव डालतीं कि ‘उसकी बात मान लो, वरना पढ़ाई पर असर पड़ेगा।’ लेकिन यह पहली बार नहीं है जब स्वामी चैतन्यानंद पर ऐसे आरोप लगे हों। 2006 और 2016 में भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ के मामले दर्ज हो चुके हैं, जो अब नई जांच का हिस्सा बन सकते हैं।


फरार आरोपी की तलाश तेज


दिल्ली पुलिस ने 04 अगस्त को श्रृंगेरी मठ के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की। वसंत कुंज थाने की टीम ने आश्रम पर छापे मारे और आरोपी की एक लग्जरी वोल्वो कार बरामद की, जिस पर फर्जी संयुक्त राष्ट्र राजनयिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी हुई थी। जांच में पाया गया कि यह नंबरप्लेट नकली थी।


वहीं, वर्तमान में स्वामी चैतन्यानंद फरार हैं। उनकी आखिरी लोकेशन आगरा के पास ट्रेस की गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए। अधिकारियों का कहना है कि धोखाधड़ी और यौन शोषण के अतिरिक्त अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है।


कौन हैं स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती?


बता दें, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती कर्नाटक के प्रसिद्ध श्रृंगेरी मठ के प्रशासक थे। वह दिल्ली के इस मैनेजमेंट संस्थान को संचालित करने की जिम्मेदारी संभालते थे। संस्थान दक्षिणामूर्ति श्री शारदा पीठ से जुड़ा है, जो आध्यात्मिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। 09 अगस्त को उन्हें पद से हटा दिया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular