spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसुहगरात के दिन दुल्हन ने दूल्हा से ऐसा क्या कहा? अगले ही...

सुहगरात के दिन दुल्हन ने दूल्हा से ऐसा क्या कहा? अगले ही दिन दोनों का हुआ तलाक

fok-media-samman-samaroh


Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। दुल्हन सुबह होते ही राठ कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी के पास जाने की इच्छा जताई। जहां उसके अपने परिजनों पर जबरदस्ती मारपीट करने और शादी करने का आरोप लगाया।


बात पंचायत करने तक की आ गई। पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय किया। इसके बाद शादी के महज कुछ घंटों बाद ही पति-पत्नी ने रिश्ता खत्म कर लिया। 


दूल्हा का दर्द छलका


दूल्हा घरम सिंह और उसका परिवार दूल्हन के इस फैसले से सन्न रह गया। दू्ल्हे का कहना है कि अगर दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी, तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था। अगर सच सामने आ गया होता, तो वह शादी कभी नहीं करता और दूल्हे के परिवार को बदनामी का सामना नहीं करना पड़ता। धरम सिंह का कहना है कि दुल्हन के इस फैसले से समाज में उनकी काफी किरकिरी हुई है।


पंचायत के बाद तलाक का फैसला  


राठ कोतवाली में दूल्हा और दूल्हन पक्ष देर रात तक हंगामा करता। हालांकि, मामले को पंचायत के जरिए निपटा दिया गया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन को समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी से मिलने की जिद्द पर अड़ी रही। जब समझौते का कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों परिवार ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। थाने में दोनों पक्ष अलग होने को तैयार हो गए। वहीं, दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular