HomeUTTAR PRADESHसिरसा के डबवाली में किसान की रहस्यमयी हत्या, गांव में दहशत

सिरसा के डबवाली में किसान की रहस्यमयी हत्या, गांव में दहशत


HARYANA NEWS:हरियाणा में सिरसा जिले के रत्ताखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां गांव के ही 60 वर्षीय किसान अमीलाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव हनुमान मंदिर के पास गली में पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


खून से लथपथ मिला शव


मृतक अमीलाल के शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। उसके सिर, पीठ और चेहरे पर गहरी चोटों के निशान मिले। शव उसके घर से करीब 100मीटर दूर गली के बीचोंबीच पड़ा था।


रात 12बजे तक सब कुछ सामान्य


गांव के युवाओं का कहना है कि वे देर रात करीब 12बजे लाइब्रेरी से घर लौटे थे, उस समय गली में कुछ नहीं था। आशंका है कि हत्या आधी रात के बाद की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमीलाल रात 10बजे के करीब घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा।


सुबह गौशाला जाती महिलाओं ने दी सूचना


सुबह करीब 5बजे गांव की कुछ महिलाएं गौशाला जा रही थीं। तभी उन्होंने खून से सना शव देखा और पहचान कर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।


एफएसएल और पुलिस की जांच


सूचना मिलते ही ओढा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read