HomeUTTAR PRADESHसाइबर अपराधियों ने लिखी फ्रॉड की नई स्क्रिप्ट, आदित्य बिड़ला ग्रुप के...

साइबर अपराधियों ने लिखी फ्रॉड की नई स्क्रिप्ट, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अधिकारी से 70 लाख का स्कैम


Cyber Fraud: आपको जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना तो याद ही होगी। जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। इस हमले में 26मासूम लोगों की मौत हुई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां इस घटना ने लोगों को आगबबूला कर दिया, वहीं दूसरी तरफ यही घटना साइबर अपराधियों के लिए एक नया हथियार भी बन गई। दरअशल, इस हमले के नाम पर ठगों ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व एमडी को निशाना बनाया और 70लाख रुपये की ठगी की। वहीं, अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्या है ठगी का पूरा मामला?


बता दें, सितंबर 2025में पहलगाम हमले के पांच महीने बाद इस मामले में ठगी कर आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व एमडी से ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्हें अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। कॉल करने वाली एक महिला थी, जिसने खुद को दिल्ली एटीएस कंट्रोल रूम की अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि पीड़ित का नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच में सामने आया है। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को गिरफ्तारी, बैंक खाते फ्रीज करने और पासपोर्ट जब्त करने की धमकी दी।


पीड़ित ने बताया कि वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की वर्दी में था, जिसने खुद को आईजी प्रेम कुमार गौतम बताया। जिसके बाद पीड़ित ने डर की वजह से अपनी बैंक अकाउंट्स से जुड़ी सारी डिटेल्स दे दी। ठगों ने RBI के नाम पर फर्जी नियम बताकर पैसे को ‘व्हाइट मनी’ में बदलने की बात कही। इस तरह पीड़ित ने कई किस्तों में रकम भेज दी। ठगी का खुलासा तब हुआ जब पैसे खत्म हो गए और ठग गायब हो गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की।


पुलिस ने क्या कहा?


मामला दर्ज करने के बाद मुंबई साइबर क्राइम सेल ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस ने कहा है कि उनकी टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है। जल्दी ही सभी आरोपी उनके शिकंजे में होंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read