Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसपा नेता विनय शंकर तिवारी के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी,...

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले की जांच तेज

fok-media-samman-samaroh


ED Raid Vinay Shankar Tiwari: उत्तर प्रदेश के सपा नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की ज़द में आ गए हैं। सोमवार सुबह ED ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज कंपनी से जुड़ी लगभग 10जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 700करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले के मामले में की गई है।


बता दें कि,ED ने लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये सभी स्थान गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि तिवारी इस बड़े बैंक लोन घोटाले में शामिल हैं। इसी वजह से ED ने यह कदम उठाया।


चार्जशीट तैयार, जल्द कोर्ट में पेश होगा मामला


सूत्रों की मानें तो ED ने इस केस में चार्जशीट भी तैयार कर ली है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोमवार की छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।


बैंकों से लिया गया लोन दूसरी कंपनियों में किया डायवर्ट


ED की जांच में पता चला है कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों से 1129.44करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा ली थी। लेकिन इस रकम को अन्य कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया और बैंकों को वापस नहीं किया गया। इससे बैंकों को करीब 754.24करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।


पहले भी जब्त हो चुकी हैं करोड़ों की संपत्तियां


इस मामले में नवंबर 2023में ED ने विनय तिवारी की 72.08करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। इसमें गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड से जुड़ी कई संपत्तियां शामिल थीं। अब तक ED कुल 27संपत्तियां जब्त कर चुकी है, जो गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ में हैं। इनमें खेती योग्य जमीन, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स और आवासीय प्लॉट शामिल हैं।


CBI ने की थी शुरुआत, अब ED कर रही कार्रवाई


इस मामले की शुरुआत बैंकों की शिकायत के बाद CBI ने की थी। CBI द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू कर दी। अब ED विनय तिवारी और उनकी कंपनी के प्रमोटर, निदेशक और गारंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular