HomeUTTAR PRADESHश्रद्धालुओं की जेब हो सकती है ढीली, बढ़ सकता है बस और...

श्रद्धालुओं की जेब हो सकती है ढीली, बढ़ सकता है बस और टैक्सी का किराया


Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 2026 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों के कपाट इसी दिन खुलने की संभावना है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल और केदारनाथ के 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खुलते हैं। यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। साल 2025 में करीब 50 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस साल यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग


सूत्रों के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है। बस ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स ने डीजल, बीमा और वाहनों के रखरखाव के बढ़ते खर्चों को देखते हुए किराए में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की है। परिवहन विभाग अगले हफ्ते इस पर बैठक करके अंतिम फैसला लेगा।


2022 तय हुआ था विशेष किराया


उत्तराखंड परिवहन विभाग ने साल 2022 में चार धाम यात्रा के लिए विशेष किराया तय किया था, जो सामान्य व्यावसायिक वाहनों से अलग था। टैक्सियों के लिए कीमत के आधार पर चार कैटेगरी बनाई गई हैं। साधारण कैटेगरी में मैदानी मार्ग पर नॉन-एसी 16 रुपये और एसी 18 रुपये प्रति किमी, पर्वतीय मार्ग पर नॉन-एसी 18 रुपये और एसी 20 रुपये प्रति किमी तय हैं। डीलक्स कैटेगरी में मैदानी मार्ग पर नॉन-एसी 20 रुपये और एसी 22 रुपये, पर्वतीय मार्ग पर नॉन-एसी 22 रुपये और एसी 25 रुपये प्रति किमी हैं। लग्जरी और सुपर लग्जरी कैटेगरी के लिए भी अलग दरें तय की गई हैं। प्रतीक्षा शुल्क भी कैटेगरी के अनुसार तय है।


उत्तराखंड रोडवेज आर्थिक संकट


बैठक में बस, टैक्सी, रोडवेज बसें और स्कूल बसों के किराए पर भी फैसला होगा। उत्तराखंड रोडवेज आर्थिक संकट से जूझ रही है, इसलिए किराए में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। स्कूल बस संचालकों का कहना है कि पिछले चार साल में किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बजट के अनुसार योजना बनाएं और यात्रा के लिए तैयारी समय पर करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read