HomeUTTAR PRADESHशिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 5.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया...

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 5.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, जनकपुरी के पंखा रोड का होगा कायाकल्प


Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी में आज 05अक्टूबर को पंखा रोड के कायाकल्प की शुरुआत हुई। लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे इस इलाके को अब नया स्वरूप और नई पहचान मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर करीब ₹5.3करोड़ की लागत आएगी।


जनकपुरी में विकास कार्यों का शिलान्यास


आज दिल्ली सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक आशीष सूद और सांसद कमलजीत सहरावत ने जनकपुरी विधानसभा में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। पंखा रोड के सौंदर्यकरण का काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत नई RCC ड्रेन, टो वॉल, फुटपाथ, सड़क लाइट्स और सर्विस लेन का विकास किया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण भी होगा। दिल्ली सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट पश्चिमी दिल्ली के लिए बड़ी राहत है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सड़क मिलेगी। सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट पश्चिमी दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देगा।


जाम मुक्त बनेगा पश्चिमी दिल्ली


इस खास मौके पर आशीष सूद ने कहा कि जनकपुरी में पंखा रोड का सौंदर्यकरण होगा। एक लंबे समय से यहां कूड़े और जलभराव के कारण जनता त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद इस समस्या को दूर किया जाएगा।


वहीं, बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि इस सड़क की अव्यवस्था से केवल जनकपुरी ही नहीं, बल्कि आसपास की तीन विधानसभा के लोग प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर कूड़े को पूरी तरह हटाने का वादा है। एंक्रोचमेंट हटाया जाएगा और पश्चिमी दिल्ली को जाम मुक्त बनाया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read