spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है’ विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम...

‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है’ विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का आज उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “स्वर्ण जयंती वित्त भवन संस्थान जिसका आज उद्घाटन हुआ है, हरियाणा के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगा क्योंकि इसमें सभी सुविधाएं हैं, इससे हमारी वित्तीय प्रबंधन टीम को मदद मिलेगी, प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है, उसमें विकसित हरियाणा, विकसित भारत के साथ मजबूती से खड़ा होगा। इसके अलावा, हम स्वच्छता के आधार पर हरियाणा के शहरों की रैंकिंग करेंगे, इस पर आज हमने एक बैठक की है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरों में सफाई व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर हरियाणा के शहरों की अलग रैंकिंग तय की जाएगी। केंद्र सरकार जैसे शहरों की स्वच्छता की रैंकिंग तय करती है वैसे हरियाणा में भी शहरों की स्वच्छता की रैंकिंग तय की जाएगी।


सीएम ने की अपील


सीएम ने RWA और सामाजिक संस्थाओं से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े में इसकी कार्य योजना तैयार होगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश के जिलों की सरकारी अस्पताल में निजी अस्पताल जैसी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि MRI , डिजिटल एक्सरे , डायलिसिस जैसी सभी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में मिलेगी। आज सभी सीएमओ औऱ पीएमओ को बैठक में दिशा निर्देश दिए है।


विपक्ष झूठ की दुकान लेकर बैठी है और विपक्ष केवल झूठ की पार्टी है- सीएम नायबग सैनी  


विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष की भूमिका पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम मुद्दों को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने आजादी के बाद पहली बार गरीब व्यक्ति और देश के आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं और नीतियां बनाई को 55 साल मौका मिला लेकिन कुछ नहीं किया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular