spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरोहतक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, 3 लोगों ने एक साथ...

रोहतक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, 3 लोगों ने एक साथ किया क्रिकेट विकेट से हमला

fok-media-samman-samaroh


Murder in rohtak: हरियाणा के रोहतक में तीन युवकों ने क्रिकेट विकेट से पीट-पीट कर 21 साल के युवक जयदीप को मौत के घाट उतार दिया। काठमंडी के नजदीक नया पड़ाव में युवक जनता कॉलोनी के एक मकान में मसाला पैक करने का काम करता था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की बहन मौके पर पहुंची। इसके साथ ही उसने बताया कि उसके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह एक लड़की से बात करता था। उसके मामा के लड़कों ने ही मारा होगा, जो पहले भी उसके भाई से मारपीट कर चुके हैं। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


रेलवे रोड निवासी अजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई जयदीप जनता कालोनी में रविवार, 5 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ड्यूटी पर था। जयदीप करीब पौने नौ बजे श्याम मंदिर के पास सामने गली में बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने किया सीसीटीवी चेक


इसके बाद जानकारी मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे में तीन युवक बार-बार गली में चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को शक है कि युवकों ने ही जयदेव पर क्रिकेट खेलने वाली विकेट से हमला किया है।


तीन युवकों ने मिलकर किया था हमला


मृतक की छाती पर विकेट से मारी गई है। गली में मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक गली में तीन युवक एक युवक को पीटते हुए आए। इसके बाद युवक बेहोश होकर मंदिर के सामने दीवार के साथ गिर गया। जब युवक वहां से उठकर सामने दुकान के पास आया तो दोबारा गिर गया और थोड़ी देर बाद बेहोश गया। हमलावर मौके से फरार हो गए और युवक को कुछ लोग अस्पताल ले गए।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular