spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी, कहा- किसानों के विरोध...

राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी, कहा- किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय कितनी देर तक थे

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधायक दल कार्यालय में पहुंचा था नवरात्रों के अवसर पर भाजपा दफ्तर पहुंचा था, आज उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों की हरियाणा प्रदेश वासियों को बहुत बधाई। हर हरियाणावी का विकास हो, हमारे हरियाणा का विकास हो यही हमारी कामना है।


वक्फ बिल को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि इससे देश वासियों को काफी फायदा होगा। एक मामला ऐसा हरियाणा में भी आया था देखते देखते वक्फ के पास चला गया था वो गलत था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग दो राजनीति कर रहे है वह बहुत गलत है। कांग्रेस के विरोध पर सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों की आदत हो चुकी है इस तरह की राजनीति करने की। इन्होंने किसानों को भड़काया, कांग्रेस ने खुद तो कुछ नहीं किया दूसरा के करने पर विरोध कर रही है।


राहुल गांधी पर किया पलटवार


राहुल गांधी पलटवार करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय कितनी देर तक राहुल गांधी उनके साथ बैठे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कितनी फसलों पर किसानों को एमएसपी दी। कांग्रेस सिर्फ लोगों को भड़का के सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतारी रहती है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में कोई भी कानून व्यवस्था नहीं खराब होने देंगे। देश में जिस तरह की आवश्यकता है वह पूरी हो रही है, कांग्रेस ने कोई आवश्यकता पूरी नहीं होने दी है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular