HomeUTTAR PRADESHराजस्थान बनेगा एविएशन की पाठशाला, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं का हो रहा निरंतर...

राजस्थान बनेगा एविएशन की पाठशाला, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं का हो रहा निरंतर विस्तार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


Rajasthan News :राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में राजस्थान एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां पायलट टेनिंग की विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के निरंतर विस्तार से युवाओं के लिए आसमान में अनंत संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि राजस्थान के पायलट पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। हमारे युवाओं को ट्रेनिंग के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


सीएम भजन लाल शर्मा ने भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निवेशकों का हमारी एविएशन पॉलिसी पर दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान समिट के अंतर्गत ड्यूंस एविएशन एकेडमी को भूमि उपलब्ध कराई थी। इस पर जल्द ही फ्लाइंग शुरू भी हो जाएगी।


नागरिक उड्डयन नीति से प्रदेश बनेगा एविएशन हब


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान न केवल अपने युवाओं को पायलट बनाएगा, बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए एविएशन की पाठशाला बनेगा। यहां से निकले पायलट केवल विमान नहीं उड़ाएंगे, बल्कि भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर के तीव्र विकास के लिए राजस्थान नागरिक उड्डयन नीति-2024 लाई है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना और राजस्थान को देश का एविएशन हब बनाना है। साथ ही, निवेश आकर्षित करना भी है।


कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मध्य भारत का बनेगा गेटवे


उन्होंने कहा कि राजस्थान में एविएशन सेक्टर निरंतर नई उचाईयां छू रहा है। इसमें कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एयरपोर्ट न केवल राजस्थान बल्कि मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण गेटवे बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उदयपुर के एयरपोर्ट विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, जयपुर के एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल के निर्माण के लिए 12 हजार 778 वर्ग मीटर भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन भी शुरू हो चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई सुविधाओं के निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण राजस्थान के विकास को अधिक गति मिलेगी।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read