HomeUTTAR PRADESHरजनीकांत के भतीजे ने काव्या मारन के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी,...

रजनीकांत के भतीजे ने काव्या मारन के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शांत रहें


Anirudh Ravichander: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन के साथ शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। अनिरुद्ध, जो सुपरस्टार रजनीकांत के भतीजे हैं। उन्होने इन खबरों को अफवाह कहते हुए अपने प्रशंसकों से शांत रहने और अफवाहें न फैलाने की अपील की है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खासकर रेडिट पर यह दावा किया जा रहा था। कि अनिरुद्ध और काव्या मारन एक साल से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि दोनों को लास वेगास में एक साथ देखा गया था। जिसने इन अफवाहों को और हवा दी। इसके अलावा एक रेडिट पोस्ट में यह भी कहा गया कि रजनीकांत ने काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन से इस रिश्ते के बारे में बात की थी।


 


जिसके बाद अनिरुद्ध ने 14 जून को अपने एक्स अकाउंट पर इन अफवाहों का खत्म किया। और उन्होंने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा “शादी आह? मुझे हंसी आ रही है। आप लोग जरा शांत हो जाइए। कृपया ये फेक न्यूज फैलाना बंद करें।” उनके इस बयान ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। जो उनकी और काव्या मारन की शादी को लेकर चल रही थीं।


 


कौन हैं काव्या मारन?


33 वर्ष की काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ के रूप में जानी जाती हैं। वह आईपीएल के दौरान अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 409 करोड़ रुपये बताई जाती है। जबकि उनके पिता की संपत्ति 19,000 करोड़ रुपये से अधिक है। काव्या ने चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से बी.कॉम और ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है।


 


अनिरुद्ध रविचंदर का कारोबार


 अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के एक बड़े नाम हैं। उन्होंने धनुष के साथ गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से बेहद लोकप्रियता बटोरी थी और उनकी नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह रजनीकांत के करीबी रिश्तेदार हैं और अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read