HomeUTTAR PRADESHमोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सीएम सैनी ने गिनाई...

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस पर कसा तंज


HARYANA NEWS: हरियाणा के पंचकूला में केंद्र सरकार के 11साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार के 11 सालों के कार्यों की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले घोटाले के बारे में सुनने को मिलता था। 11 सालों में विकास की प्रगति हो रही है। 11 साल में ऐतिहासिक बदलाव हुए।


सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले- भय, क्षेत्रवाद, और परिवारवाद का बोलबाला था। आज हमारे देश में मिसाइल बन रही है। चंद्रयान मंगलयान जैसे मिशन सफल हो रहे हैं।भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। भारत का निर्यात 825बिलियन डालर तक पहुंचा।भारत की विदेश नीति मजबूत हुई। इंजीनियरिंग निर्यात 73बिलियन डॉलर से बढ़कर 117 मिलियन डॉलर हो गया। रक्षा निर्यात में 2014 से 34 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2024-25 में 23625 करोड रुपए हो गया। रक्षा निर्यात में 2014 में 1521 करोड रुपए था। भारत में 668 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। भारत डिजिटलाईजेशन की और बढ़ रहा है। 11साल में विकास को अभूतपूर्व रफ्तार मिली।


भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है- सीएम योगी


सीएम योगी ने कहा कि भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है। काले धन के खिलाफ पीएम मोदी ने ठोस कदम उठाए। पीएम मोदी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखंड भारत का सपना पूरा हो रहा है। दुनिया की सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन किया गया। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया गया।  आतंकवाद के खिलाफ हमने कड़े कदम उठाए। भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री


हरियाणा के सीएम योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई कदम उठाए गए – मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना है। किसान, महिला युवा को आगे बढ़ाना है। भारत और G-20की अध्यक्षता करता है। पीएम मोदी ने विकसित बात के चार स्तंभों की चर्चा की है। पीने का पानी आज हर घर में पहुंच रहा है। 15करोड़ घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाया।


2014से पहले देश में एक परिवार का शासन था- सीएम सैनी


सीएम योगी ने कहा कि 2014से पहले देश में एक परिवार का शासन था। गरीब व्यक्ति को बैंक में जाने का अधिकार नहीं था। बैंकों में गरीबों को अपमान जाना पड़ता था। 55करोड़ से जहां लोगों के बैंक खाता खोलने का काम किया।11करोड लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ जोड़ा है। आयोग का गठन करके पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाया। उन्होंनेक कहा कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं को उद्योग जगत में लाने का काम किया।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read