HomeUTTAR PRADESHमणिपुर से हटेगा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद होंगे नए मुख्यमंत्री

मणिपुर से हटेगा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद होंगे नए मुख्यमंत्री


Yumnam Khemchand Manipur Next CM: उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटने वाला है। युमनाम खेमचंद मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को नेता चुना गया। बता दें कि मणिपुर के भाजपा विधायकों की बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई। बैठक के दौरान युमनाम खेमचंद को नेता चुना गया। 


इससे पहले भाजपा के महासचिवों की गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के एक्सटेंशन ऑफिस में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल मौजूद रहे।


कौन हैं युमनाम खेमचंद


युमनाम खेमचंद को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब राज्य में चल रहे घटनाक्रम के बीच पार्टी अपने नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। युमनाम खेमचंद मणिपुर के एक प्रमुख भाजपा नेता हैं और दो बार के विधायक हैं। वह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में सिंगजामेई विधानसभा से विधायक चुने गए। उनकी मणिपुर की राजधानी पर पकड़ मजबूत मानी जाती है।


विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं


युमनाम खेमचंद मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए जाना जाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद युमनाम खेमचंद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उन्हें नगर प्रशानस, आवास एंव शहरी विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। इन विभागो में उन्होंने अच्छे कार्य किए। वह फरवरी 2025 तक राष्ट्रपित शासन लागू होने से पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read