HomeUTTAR PRADESH‘भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई’ ऑपरेशन सिंदूर...

‘भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, “आज का दिन हमारे शहर लखनऊ, हमारे राज्य उत्तर प्रदेश, और हमारे पूरे देश के लिए, एक ऐतिहासिक दिन है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है।


भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई- राजनाथ सिंह


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कारवाई करेगा।


आज का दिन उस शक्ति की आराधना का दिन है- राजनाथ सिंह


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन उस शक्ति की आराधना का दिन है, जो हमारी सेनाओं को संबल प्रदान करती है, जो हमारी सेनाओं में निहित होकर दुश्मन पर कहर बरपाती है। आज का दिन, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि मैंने अपने शहर लखनऊ के लिए, एक सपना देखा था, कि मेरा शहर, भारत के रक्षा क्षेत्र को मज़बूत करने में, एक बड़ा योगदान दे, वह सपना अब पूरा हो रहा है।


आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है- राजनाथ सिंह


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन, इसलिए भी महत्त्व रखता है, क्योंकि आज का दिन बड़ा ख़ास है। आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। आज ही के दिन, 1998 में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में, हमारे वैज्ञानिक ने, पोखरण में परमाणु परीक्षण करके, दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी। वह परीक्षण, हमारे वैज्ञानिक, इंजीनियर्स, रक्षा कार्मिक और कई अन्य हितधारकों के अथक प्रयासों का परिणाम था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read