HomeUTTAR PRADESHबेटे और पिता ने मिलकर मां के प्रेमी की गड़ासे-चाकू से किया...

बेटे और पिता ने मिलकर मां के प्रेमी की गड़ासे-चाकू से किया हत्या, मृतक भी था शादीशुदा


Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे और उसके पिता ने मिलकर मां के प्रेमी की गड़ासे और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक संजय 35 वर्ष के शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुनील कुमार गौतम और उनके बेटे दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं।


 


घटना का विवरण


पुलिस के अनुसार यह घटना 15 जून 2025 की देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। संजय अपनी प्रेमिका मीरा के साथ मुंशीपुलिया स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। मीरा कई साल पहले अपने पति सुनील और बेटे दिव्यांश को छोड़ चुकी थी। सुनील और दिव्यांश को मीरा और संजय के अवैध संबंधों की जानकारी थी। जिसके चलते वे दोनों लंबे समय से नाराज थे। समाज में बदनामी और व्यक्तिगत रंजिश के कारण दोनों ने संजय की हत्या की साजिश रची। रात के समय सुनील और दिव्यांश पल्सर बाइक पर सवार होकर संजय के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही संजय की मां राम दुलारी ने गेट खोला एक हमलावर ने उनका गला दबाकर धक्का दे दिया। संजय जब बाहर आया तो दोनों ने उस पर गड़ासे और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। संजय ने जान बचाने के लिए रसोई की ओर भागने की कोशिश की और फिर पास की नहर में कूद गया लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और नहर में ही उसकी हत्या कर दी। 


 


पुलिस की कार्रवाई


मृतक की मां राम दुलारी की तहरीर पर पुलिस ने सुनील और दिव्यांश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ में मीरा ने भी स्वीकार किया कि हत्या उसके पति सुनील ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, और मोटरसाइकिल बरामद की। डीसीपी ग्रामीण ने कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 


 


सामाजिक और पारिवारिक परिवेश


संजय की 12 साल पहले रानी से शादी हुई थी और उसके तीन बेटे हैं। मीरा की शादी सुनील से हुई थी और उनका एक 18 वर्षीय बेटा दिव्यांश है। संजय और मीरा का रिश्ता बचपन से था। जो बाद में अवैध संबंधों में बदल गया। इस रिश्ते ने सुनील और दिव्यांश में गहरी नाराजगी पैदा की जिसका परिणाम इस क्रूर हत्याकांड के रूप में सामने आया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read