HomeUTTAR PRADESHबेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में मचा हड़कंप, यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने...

बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में मचा हड़कंप, यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश


Bengaluru-Varanasi Flight: हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा का दावा मजबूत होने के बावजूद कभी-कभी छोटी सी गलती बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वाकया आज 22सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086पर देखने को मिला, जो बेंगलुरु से वाराणसी जा रही थी।


दरअसल, एक पैसेंजर ने कथित तौर पर टॉयलेट जाने के इरादे से कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिससे पूरे विमान में हड़कंप मच गया। सौभाग्य से, क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।


क्या है पूरा मामला?


जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 1बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जिसे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन मिड-एयर में एक पुरुष यात्री ने काउच पर से उठकर आगे की ओर बढ़ना शुरू किया। क्रू मेंबर्स के अनुसार, वह टॉयलेट की तलाश में भटक रहा था, लेकिन गलती से कॉकपिट के एंट्री गेट तक पहुंच गया। यात्री ने न सिर्फ दरवाजे पर धक्का दिया, बल्कि कॉकपिट का सही पासकोड भी डाल दिया। यह देखते ही कैप्टन ने तुरंत दरवाजे को अंदर से ब्लॉक कर लिया, क्योंकि उन्हें हाईजैक का डर लग रहा था।


जिसके तुरंत बाद क्रू ने यात्री को तुरंत पकड़ लिया और उसे उसकी सीट पर वापस बिठा दिया। विमान में सवार अन्य यात्रियों में दहशत का माहौल था। लेकिन पायलट ने समझदारी से काम लिया और यात्री को शांत करवाया। इसके बाद फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से वाराणसी की ओर उड़ान भरी।


180से ज्यादा यात्री फ्लाइट में मौजूद


एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि कॉकपिट दरवाजा पासकोड से लॉक होता है, लेकिन क्रू की ट्रेनिंग ने यहां काम किया। कैप्टन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और अन्य क्रू मेंबर्स को कॉकपिट एरिया की निगरानी के लिए तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 180 से ज्यादा यात्री सवार थे, लेकिन सौभाग्य की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी। दूसरी तरफ, वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने यात्री को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read