Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'बिलख-बिलख कर रोते हुए कहा हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा', लेफ्टिनेंट विनय...

‘बिलख-बिलख कर रोते हुए कहा हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा’, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने यूं दी आखिरी विदाई

fok-media-samman-samaroh


Lieutenant Vinay Narwal’s farewell: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले ने सबको हिला दिया है। पहलगाम में सुंदर वादियों और घाटियों का लुफ्त उठाने पहुंचे पर्यटकों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में अभी तक 27 मासूम लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। बता दें, विनय नरवाल की शादी इसी साल 16 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए कश्मीर घूमने आए थे। लेकिन ये हादसा हो गया। वहीं, अब लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावुक विदाई दी।


पति को दी आखिरी विदाई 


दरअसल, पहलगाम में हुए आंतकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए। जिसके बाद लेफ्टिनेंट की पत्नी ने उन्हें भावुक विदाई दी। इस भावुक पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी कैसे बिलख-बिलख कर रो रही है। बता दें, पत्नी ने लेफ्टिनेंट के पार्थिव शरीर को अंतिम सैल्यूट देते हुए अपने पति को विदा किया।


बता दें, विनय नरवाल हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मॉडल टाउन करनाल क्रीमेशन ग्राउंड पर हुआ। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा लेफ्टिनेंट की शोक सभा परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे।


दिवंगत लेफ्टिनेंट की पत्नी ने कहा ‘इनकी वजह से कई लोगों न सर्वाइव किया। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा। मुझे उम्मीद करती हूं कि आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने एक अच्छा जीवन जिया।’ बता दें, ये सब कहते हुए लेफ्टिनेंट की पत्नी की आवाज कांप रही थी। वह बिलख-बिलख कर रो रही थी। बता दें, दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular