spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिना लड़े घुटने पर आएगा पाकिस्तान, खान सर ने बताया सबक सिखाने...

बिना लड़े घुटने पर आएगा पाकिस्तान, खान सर ने बताया सबक सिखाने का मस्त प्लान

fok-media-samman-samaroh


Khan Sir On Pakistan: 22अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान और आतंकियों को सबक सिखाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इस फैसले में भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि समेत कई अहम कार्यों पर रोक लगा दी है। इस बीच, खान सर ने पाकिस्तान को बर्बाद करने का एक मस्त प्लान बताया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


खान सर ने एक वीडियो में बताया कि सिर्फ सिंधु जल संधि पर रोक लगाने से कुछ नहीं होगा। उनका कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उसे दूसरी तरफ से भी घेरा जाए।


खान सर ने बताया पाकिस्तान को सबक सिखाने का तरीका


बता दें, खान सर ने हाल ही में एक वीडियो में पाकिस्तान को सबक सिखाने का एक नया प्लान बताया है। उनका कहना है कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि साल 1960में भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते हुआ था। जिसके तहत भारत सिंधु नदी प्रणाली का लगभग 80%पानी पाकिस्तान को देता है। लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस समझौता को स्थगित कर दिया। लेकिन सोचने की बात ये है कि अगर ये समझौता स्थगित हुआ तो रोका गया पानी कहां डायवर्ट किया जाएगा?


खान सर आगे कहते है सर्जिकल स्ट्राइक करने की भी कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि भले ही हमारी सेना 50आतंकवादियों को मार दे। लेकिन इससे सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। इसी समस्या पर बात करते हुए खान सर ने पाकिस्तान को बर्बाद करने का एक नया प्लान बताया है।


बनाया जाए नया बांध


खान सर के नए सुझाव की मानें तो उन्होंने बताया है कि जब तक सिंधु जल संधि समझौता स्थगित है। तब तक हमें एक नया बांध बनाना चाहिए। क्योंकि भारत गर्मी के मौसम में पूरा पानी रोक लें। ऐसा करने से पाकिस्तान के रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular