HomeUTTAR PRADESHबहराइच में एक सनकी व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग,...

बहराइच में एक सनकी व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत


Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनकी व्यक्ति ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आग पर काबू पा लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मार्या नाम के किसान ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर उसको घर के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद उसने खुद घर को अंदर से बंद कर आग लगा दी। इस घटना मासूमों और किसान समेत परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में ट्रक्टैर और मावेशी भी जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि दो मासूम बच्चों में घर में लहसुन की कटाई के लिए बुलाया था। बाद में उसने गड़ासे से उनकी हत्या कर दी और शवों और अपने परिवार को अंदर ही लॉक कर लिया और आग लगा दी।


जांच में जुटी पुलिस 


टेपरहा गांव के पूर्व प्रधान सलीम का कहना है कि विजय नाम का व्यक्ति पहले दो नाबालिक बच्चों की हत्या किया उसके बाद अपने पत्नी दो बच्चों समेत खुद को घर में बंद करके आग लगा लिया। इस घटना में ग्रामीणों के अनुसार 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। हालांकि अभी तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read