HomeUTTAR PRADESHबरेली में जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने मजबूरन...

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने मजबूरन किया लाठीचार्ज


Bareilly Protests: यूपी के बरेली में आज, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल मच गया। इस हिंसा के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और वह बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।


भीड़ हुई बेकाबू


शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस मामले को लेकर कहा ये जा रहा है कि श्यामगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों और एसपी क्राइम के बीच बहस भी हुई। हालात को देखते हुए पुलिस ने श्यामगंज में दुकानें बंद करा दीं। नौमहला मस्जिद के बाहर भी भीड़ जुट गई। इसके बाद जब भीड़ बेकाबू हो गई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कुछ ही मिनट में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए लोगों के बीच भगदर मच गई।


हाई अलर्ट पर थी पुलिस


बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ मामले में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही थी। उन्होंने सड़क पर उतरने का ऐलान किया था। जिसे लेकर पुलिस पहले से हाई अलर्ट पर थी। भीड़ पर काबू पाने के लिए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ भारी फोर्स भी लगाई गई थी। आखिर में जुमे की नमाज के बाद लोग नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकल पड़े। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read