spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह...

पीएम मोदी अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद

fok-media-samman-samaroh


PM Modi High Level Meeting: संसद को मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर तमाम मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। वहीं, संसद भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई।


इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री शामिल हुए।


संसद के कामकाज को लेकर चर्चा


सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संसद सत्र को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें सत्र की रूपरेखा, विधायी एजेंडा और विपक्ष से संभावित रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। आपको बता दें कि सरकार इस सत्र में कुछ अहम विधेयकों को पेश करने और पारित कराने की तैयारी में है। इस बैठक में संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और कई मंत्रालयों के समन्वय को लेकर भी मंथन किया गया। इस बैठक में संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और कई मंत्रालयों के समन्वय को लेकर भी विचार किया गया। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे पर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है।


ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं, जो 25-26 जुलाई, 2025 को होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइज्जु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular