Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“परमाणु बम की धमकी से हम नहीं डरते”, पाकिस्तान को अमित शाह...

“परमाणु बम की धमकी से हम नहीं डरते”, पाकिस्तान को अमित शाह ने दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah Warned Pakistan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। तीनों सेनाओं ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम परमाणु बम की धमकी से नहीं डरते हैं।


अमित शाह ने कहा, ‘पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और हमारी जनता, सेना को मारकर चले जाते थे। हम कुछ नहीं कर पाते थे। नरेंद्र मोदी जी ने जब से पीएम की शपथ ली तब से तीन बड़े हमले हुए। पहला उरी में हुआ, दूसरा पुलवामा में और तीसरा पहलगाम में हुआ। मोदी जी ने हर हमले का जवाब इतनी ताकत से दिया कि आज पूरी दुनिया आश्चर्यचकित होकर देख रही है और आज पाकिस्तान भयभीत है।’


गृह मंत्री शाह ने कहा,’उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करके प्रतिकात्मक जवाब दिया गया।  चेतावनी दी गई। पुलवामा में हमला हुआ तो एयरस्ट्राइक करके चेतावनी दी। लेकिन ये सुधरे नहीं, पहलगाम हमला हुआ तो ऑपरेशन सिंदूर से उनके आतंक के हेडक्वार्टर को नेस्तनाबूत कर दिया गया। दुनियाभर के डिफेंस एक्सपर्ट ऑपरेशन सिंदूर का जब एनालिसिस करने लगते हैं तो आश्चर्यचकित हो जाते हैं। पहलगाम हमले का बदला लश्कर और जेश के हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाकर लिया गया।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular