HomeUTTAR PRADESHनित्यानंद राय ने चिराग से की चौथी बार मुलाकात, NDA सीट को...

नित्यानंद राय ने चिराग से की चौथी बार मुलाकात, NDA सीट को लेकर क्यों हो रहा विरोध?


Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। वहीं, सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर विरोध नजर आ रहा है। बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने एक बार फिर से शुक्रवार, 10 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। चिराग को मनाने के लिए नित्यानंद उनसे चौथी बार मिलने पहुंचे।


एनडीए नेता ने दिए ये संकेत


गुरुवार, 9 अक्टूबर की सुबह को नित्यानंद चिराग के पटना आवास पर मिलने पहुंचे थे। हालांकि, चिराग अपने आवास पर नहीं थे नहीं और इसलिए उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। लेकिन नित्यानंद ने चिराग की मां से मुलाकात की। दोपहर में एक बार फिर से नित्यानंद चिराग के आवास पर पहुंचे। हालांकि, चिराग तब भी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। फिर आखिरकार शाम को नित्यानंद और चिराग के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने मुस्कराते हुए नजर आए और साफ संदेश दिया कि एनडीए गठबंधन में सब कुछ सही चल रहा है। 


क्यों नाराज हैं चिराग?


बता दें कि एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चा आखिरी दौर में है। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से चिराग पासवान कम से कम 40 से 50 सीटों की मांग पर अड़े हैं, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें हुई हैं। दोनों मीडिया के सामने सकारात्मक संदेश भी दे चुके हैं। हालांकि, अभी अंतिम सहमति बाकी है।


क्या बोले चिराग पासवान?


नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक और अंतिम दौर में है। सीट बंटवारे की घोषणा जल्द की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के रहते मुझे अपने सम्मान की फिक्र नहीं है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read