Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेश के इन राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत, फिर भी कुछ...

देश के इन राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत, फिर भी कुछ इलाकों में गर्मी से झुलसेंगे लोग

fok-media-samman-samaroh


Rain Alert: देशभर में मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इसी के चलते IMD ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। बीती रात उत्तरी पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई है। जिसकी वजह से आज बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें, देश के कुछ राज्य लू की चपेट में हैं। तो कुछ राज्यों को बारिश से राहत मिलती दिखाई दे रही हैं। 


इन राज्यों में बारिश होने की संभावना


मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ अगले 5दिन तक असम, मेघालय और आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है।


इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि इस दौरान आज कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बता दें, IMD ने देशभर के 22राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।


इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट


एक तरफ IMD ने जहां कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं, कुछ राज्यों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में IMD ने अगले 3 दिनों के अंदर तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। इसी के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular