Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेशभर में 2-4 डिग्री तक बढ़ने वाला है पारा, मौसम विभाग ने...

देशभर में 2-4 डिग्री तक बढ़ने वाला है पारा, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


Weather Update: राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 38से 42डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह तापमान सामान्य से 2से 4डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 42.4डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में और 2से 4डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में 5से 6अप्रैल के बीच तापमान 41से 44डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके चलते 6से 9अप्रैल के बीच कई जिलों में लू चलने की संभावना है। 6अप्रैल से दो जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है, जो 8अप्रैल तक जारी रहेगी। 8अप्रैल को 23जिलों में लू का असर दिख सकता है।


उत्तर-पश्चिम भारत में भी लू की चेतावनी


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में लू चल सकती है। इनमें दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन इलाकों में तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


कुछ राज्यों में 10से 11दिन तक चल सकती है लू


आईएमडी ने पहले ही बताया था कि इस साल अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। खासकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर ज्यादा रहेगा। आमतौर पर देश में लू 4से 7दिन चलती है। लेकिन इस बार कुछ राज्यों में लू की अवधि 10से 11दिन तक हो सकती है।


राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लू ज्यादा दिनों तक चल सकती है। खासतौर पर यूपी (पूर्वी भाग), झारखंड और ओडिशा में लू का असर ज्यादा लंबे समय तक रहने की संभावना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular