spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में तूफान का तांडव; पेड़-होर्डिंग्स गिरे, सड़कों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली-NCR में तूफान का तांडव; पेड़-होर्डिंग्स गिरे, सड़कों पर लगा लंबा जाम

fok-media-samman-samaroh


Delhi Weather: बुधवार 22मई की शाम को दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज धूल भरी आंधी, भयंकर बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर पेड़ों और होर्डिंग्स का गिरना ट्रैफिक जाम का कारण बना और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


मौसम का बदला मिजाज


बुधवार शाम को दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक पलटी मारी। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग में हवाओं की रफ्तार 79किमी प्रति घंटा और पालम में 72किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसी के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। जिससे तापमान में 14डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और 37डिग्री से 23डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें, यह बदलाव हरियाणा के पास बने चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर से नमी के प्रभाव के कारण हुआ।


IMD ने दी थी चेतावनी


मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए 21मई की शाम 7:30से 9:30बजे तक रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें तेज हवाओं, बारिश, और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई थी। IMD के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना थी। यह मौसमी बदलाव अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से नमी के प्रभाव से हुआ।


तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान


तेज आंधी-तूफान ने दिल्ली-NCR में कई जगहों पर पेड़ उखाड़ दिए और होर्डिंग्स गिरा दिए। गाजियाबाद, नोएडा, और दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूत्रों की मानें तो निजामुद्दीन इलाके में एक बिजली का खंभा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही, कुछ जगहों पर दीवारें ढहने की घटनाएं भी सामने आईं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक स्कूल की दीवार गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए।


इसी के साथ दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रेड, येलो, और पिंक लाइन पर कुछ जगहों पर बाहरी वस्तुएं ट्रैक पर गिरने से मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं। नोएडा मेट्रो ने अपने संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने का अनुरोध किया। एक इंडिगो फ्लाइट, जो दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी, को तूफान के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular