HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, चाकू के वार से...

दिल्ली में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, चाकू के वार से शख्स की मौत; 3 नाबालिग अरेस्ट


Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में नाबालिग आरोपी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करक लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, यह मामला वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी का है। मृतक की पहचान मुस्तकीन (39) के रुप में की गई है, जो उसी कॉलोनी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से कई बार मुस्तकीन पर वार किया।  देर रात लगभग 11:21बजे वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


इसके बाद पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन नाबालिगों की उम्र 15से 17साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।


आरोपी और मृतक के बीच हुआ था झगड़ा 


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मुस्तकीन और तीनों आरोपियों के बीच हाल ही में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में तीनों नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के संबंध में वेलकम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


वहीं, पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) के अनुसार, तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है। यह मामला हत्या की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना के सटीक कारणों और अन्य संभावित संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read