HomeUTTAR PRADESHदिल्ली की हवा में 10 साल बाद ताजगी, जानें क्या हैं जुलाई...

दिल्ली की हवा में 10 साल बाद ताजगी, जानें क्या हैं जुलाई 2025 में सबसे कम प्रदूषण का राज?


DELHI WEATHER: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है। जिस वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। IMD ने अगले कुछ घंटों में और तेज बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही, अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी भी की है। इसी के साथ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कुछ आंकड़ों जारी किए हैं। जिसके अनुसार, इस जुलाई में दिल्ली की हवा पिछले एक दशक में सबसे स्वच्छ रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 79रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।


क्या कहते हैं CPCB के आंकड़े?


CPCB के अनुसार, जुलाई 2025में दिल्ली में 31में से 23दिन बारिश दर्ज की गई, जिसने हवा को साफ करने में अहम भूमिका निभाई। 30जुलाई तक औसत AQI 79रहा, जो ‘संतोषजनक’ स्तर पर रहा। यह स्थिति पिछले 10सालों में जुलाई के महीने में सबसे बेहतर रही।


वहीं, IMD के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दिल्ली में 235.2मिमी बारिश हुई, जो सामान्य औसत 209.7मिमी से अधिक है। मानसून के जून के अंत में दिल्ली पहुंचने और लगातार बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व जैसे PM2.5और PM10कम हुए।


स्वच्छ हवा के पीछे के कारण


बता दें, इस जुलाई में दिल्ली में 23दिन बारिश हुई, जिसका ‘वॉश-आउट प्रभाव’ प्रदूषकों को कम करने में कारगर रहा। बारिश ने हवा में मौजूद धूल, धुआं और अन्य प्रदूषक कणों को जमीन पर लाकर हवा को साफ किया। विशेषज्ञों की मानें तो यह मौसमी कारक दिल्ली की स्वच्छ हवा का सबसे बड़ा कारण रहा।


साथ ही, दिल्ली सरकार ने स्वच्छ हवा के लिए कई कदम उठाए हैं। जिनमें लैंडफिल प्रबंधन, सड़कों की नियमित सफाई और वाहन उत्सर्जन पर नियंत्रण शामिल हैं। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि 2025 में 23 जुलाई तक दिल्ली में 118 दिन ‘अच्छी’, ‘संतोषजनक’ या ‘मध्यम’ हवा की गुणवत्ता वाले रहे, जो पिछले साल के बराबर है। इसके अलावा मानसून की सक्रियता और हवा की अनुकूल दिशा ने प्रदूषकों को फैलने से रोका। IMD के अनुसार, बारिश का सिलसिला 3 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता और बेहतर रह सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read