spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजिस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में हुआ क्रैश, उसपर पहले भी...

जिस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में हुआ क्रैश, उसपर पहले भी उठ चुके हैं कई सवाल

fok-media-samman-samaroh


About Boeing 787 Dreamliner Plane: अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई रही है। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। विमान क्रैश की कई तस्वीरें सामने आई है, जो विचलित करने वाली है। इस बीच अब विमान कंपनी बोइंग एकबार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है। 11 सालों से ये यात्री विमान सेवा दे रही थी। ये पहली बार नहीं है जब बोइंग विमान पर गंभीर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कई बार बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर विमानों में दिक्कतें आईं थीं। इस विमान के कारण बोइंग को जांच का भी सामना करना पड़ा था। जिसके कारण इसकी डिलवरी में काफी देरी हुई थी।


सवालों के घेरे में बोइंग


उत्पादन प्रक्रिया में समस्याएं: बोइंग को 787 ड्रीमलाइनर के उत्पादन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक प्रमुख मुद्दा इसकी सप्लाई चेन और उत्पादन प्रक्रिया में देरी थी।


गुणवत्ता नियंत्रण में कमी: बोइंग के इस मॉडल के विमान के पुर्जों में गुणवत्ता नियंत्रण की कमी पाई गई, जिससे सुरक्षा संबंधित चिंताएं पैदा हुई थी।


नियामक जांच: सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के कारण, बोइंग को नियामक एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ा था। जिन्होंने विमान की सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।


वित्तीय प्रभाव: इन विवादों के कारण बोइंग को वित्तीय नुकसान हुआ और कंपनी की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई।


ये समस्या भी आई सामने


साल 2013 में पहली बार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में समस्या देखी गई थी। दो विमानों में आग लग गई थी। इसमें से एक विमान को कैरियर भी ही खड़ा था। वहीं, दूसरे विमान को इंमरजेंसी लैंडिग करवाई गई थी। जांच में सामने आया था कि विमान के लीथियम आयन बैटरियों में आग लग गई थी। इस घटना के बाद अमेरिकी एविएशन ने ड्रीमलाइनर विमानों पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगा दी थी। हालांकि, इशके बाद कंपनी ने खामियों को ठीक करने का दावा किया था। साल 2020 से 2022 तक कई विमानों में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स की खबरें आईं थी। कई विमानों में बॉडी के जोड़ें ठीक से नहीं मिल पाए थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular