HomeUTTAR PRADESHछिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद अलर्ट मोड पर सरकार, सीएम ने...

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद अलर्ट मोड पर सरकार, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान


MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने के बाद अब तक 11बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों ने ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई।  जिसके बाद अब एमपी सरकार ने इन बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है।


पूरे राज्य में सिरप की बिक्री पर बैन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य में ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सिरप की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कदम उठाया गया। इतना ही नहीं, कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली तमिलनाडु की फैक्टरी के अन्य उत्पादों पर भी रोक लगाई गई है। राज्य भर में इस सिरप को जब्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


मृतक बच्चों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा


मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, छिंदवाड़ा में जिन 11 बच्चों की जान गई है, उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा बीमार बच्चों के इलाज का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तमिलनाडु सरकार को भी फैक्ट्री की जांच के लिए पत्र लिखा गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read