HomeUTTAR PRADESHकोर्ट में पेशी के बाद छलका राहुल गांधी का दर्द! इनपर लगाए...

कोर्ट में पेशी के बाद छलका राहुल गांधी का दर्द! इनपर लगाए गंभीर आरोप


Rahul Gandhi Appears In Court: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक है। बता दें कि कोर्ट की तरफ 20 फरवरी तक राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए कहा था।


वहीं, कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की है। बता दें कि राहुल गांधी करीब आधे घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने यह जानकारी दी है। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में रहे। 


क्या है पूरा मामला


दअसल, कर्नाटक में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानी का परिवाद दायर किया था। ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को भी कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन, कई बार उन्होंने पेशी को टाला। 19 जनवरी को भी पेश नही होने के बाद अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था।


पहले भी कोर्ट में हुए पेश


26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी इस मामले में अदालत में पेश हुए थे लेकिन, कई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुए। 19 जनवरी को भी गौर-हाजिर रहने पर कोर्ट ने अल्टीमेटम देते हुए 20 फरवरी को हर हाल में मौजूद होने को कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी 20 फरवरी को कोर्ट में उपस्थित हुए। आपको बता दें कि राहुल गांधी फ्लाइट के जरिए अमौसी पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए वह सुल्तानपुर पहुंचे और उसके बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई। बताया जा रहा है कि पेश के बाद राहुल लखनऊ के लिए रवाना हुए।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read