HomeUTTAR PRADESHकुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों टक्कर में 4 लोगों की...

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों टक्कर में 4 लोगों की मौत


कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर गांव पिण्डारासी के समीप तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। और दो घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों कारों के खिड़कियां काटकर अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। और एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।


चार लोगों की दर्दनाक मौत


पुलिस कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अल सुबह गांव पिण्डारासी के समीप दो कारो की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें से मौके पर चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read