HomeUTTAR PRADESH“किसी के बचने की स्थिति ना के बराबर”, अहमदाबाद विमान क्रैश को...

“किसी के बचने की स्थिति ना के बराबर”, अहमदाबाद विमान क्रैश को लेकर पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान


Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान क्रैश ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। घटनास्थल पर लगातार राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। BSFऔर सेना के लगभग 150 से अधिक जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस बीच गुजरात के पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने आजतक से बातचीत में विमान हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम लग रही है। यानी प्लेन से सवार 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन क्रैश की तस्वीरों को देख कर यह कहा जा सकता है कि प्लेन में सवार किसी के बचने की स्थिति ना के बराबर है। बता दें, ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।


CP ने क्या कहा?


अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने आजतक से बातचीत में विमान हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम लग रही है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है। कमिश्नर मलिक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।


पीएम मोदी ने जताया शोक


पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद प्लेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।“

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read