HomeUTTAR PRADESHएनटीपीसी में रावण का पुतला दहन कर रामलीला का हुआ समापन

एनटीपीसी में रावण का पुतला दहन कर रामलीला का हुआ समापन

 

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा आवासीय परिसर में दशहरा दुर्गापूजा एवं रामलीला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पधार कर इन उत्सवों का सपरिवार आनंद उठाया। इसके साथ ही रामलीला परिसर में 12 अक्टूबर को रावण वध का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने बाण चलाया और रावण के पुतले का दहन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर चट्टोपाध्याय ने दशहरा पर्व पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का यह पर्व विजयदशमी का त्योहार आपके जीवन मे प्रसन्नता लेकर आए, ऐसी शुभकामनाएं हैं। उन्होने श्रीरामलीला मंचन समिति एवं कलाकारों की प्रशंसा की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक अभय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक रजनीश कुमार खेतान,गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा कृष्णा चट्टोपाध्याय एवं सदस्याएं तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। 3 से 12 अक्टूबर तक चले श्री राम लीला मंचन के अंतर्गत भगवान श्रीराम की मनोहारी दृश्यों की प्रस्तुति मंजे हुए कलाकारों द्वारा की गयी। कलाकारों द्वारा श्री रामलीला मंचन में हनुमान का राम दल में आना, विभीषण शरणागति, विभीषण का राज्याभिषेक, समुद्र तट राम द्वारा स्तुति, पुल निर्माण, अंगद का राम दल में वापस आना आदि प्रसंग की सुंदर प्रस्तुति की गई। साथ ही आवासीय परिसर प्रांगण में ही दुर्गा पूजा का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं महिलाओं के लिए अल्पना, रंगोली, पेंटिंग, गरबा, डांडिया, धुनची नृत्य संबंधी अनेक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा दुर्गापूजा महानवमी के अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों एवं कर्मचारीगणों ने सपरिवार सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। एनटीपीसी टांडा में आयोजित इन सफल कार्यक्रमों में पूजा समिति के अध्यक्ष तथा महासचिव के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इस उत्सव को सफल बनाने में महती भूमिका का निवर्हन किया।

 

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read