HomeUTTAR PRADESH‘एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया’ छांगुर बाबा पर जमकर...

‘एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया’ छांगुर बाबा पर जमकर बरसे सीएम योगी


UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत एक मेगा अभियान को संबोधित करते हुए कहा, “हमने बलरामपुर में एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं की गरिमा के साथ खेलता था। हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्र-विरोधी, असामाजिक तत्वों को भी नष्ट करेंगे; साथ ही धरती माता की रक्षा भी करेंगे।


सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। हम समाज को टूटने नहीं देंगे, राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया के द्वारा अव्यवस्था फैलाई गई थी, विकास नहीं होता था, न वनाच्छादन होता था, हमने जो अभियान 8 वर्ष पहले शुरू किया था, वो अबतक 204 करोड़ पेड़ लगाने तक पहुंच चुका है। अबतक 8 वर्ष में 204 करोड़ वृक्षारोपण किया गया है। पिछली सरकार ने आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. आज आजमगढ़ का नौजवान कहीं जाता है तो देखने वालों की आंखे चमक जाती हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read