HomeUTTAR PRADESHएएनटीएफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन अमित शाह, कई मुद्दों पर किया जाएगा...

एएनटीएफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन अमित शाह, कई मुद्दों पर किया जाएगा विचार


ANTF National Conference: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में 16 सितंबर, 2025 को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान गृह मंत्री नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की वार्षिक रिपोर्ट 2024 जारी करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक शामिल होंगे।


नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूत


यह सम्मेलन पीएम नरेंद्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी है। सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में नशे की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक कोशिश व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा और भविष्य के रोडमैप पर विचार किया जाएगा।


6 तकनीकी सत्र होंगे आयोजित


सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ ही उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और देश में मादक पदार्थों के कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस समस्या को कम करने के लिए सरकार की समग्र अप्रोच की जरूरत पर भी ध्यान दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान 6 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read