HomeUTTAR PRADESHइंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर अलर्ट...

इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी


Indigo Flight Bomb Threa: इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार, 30 सितंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट रवाना ही हुई थी की, सुबह 8 बजे इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस बात की जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। वहीं, जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


200 यात्री थे सवार


इस फ्लाइट में लगभग 200 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई। जांच के बाद पता चला कि ये धमकी नॉन-स्पेसिफिक यानी स्पष्ट रूप से किसी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी। इसके बावजूद, किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की।


यात्रियों के सामान की भी हुई जांच


दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।


इंडिगो के प्रवक्ता का आया बयान


इस घटना के बाद इंडिगो के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 762 में सुरक्षा खतरा देखा गया। इसके बाद स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले जरूरी सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव कोशिश की, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट शेयर करना शामिल था। हमेशा की तरह हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read