spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआस्था के पर्व से लेकर स्वच्छता के संकल्प तक, वासुदेव घाट पर...

आस्था के पर्व से लेकर स्वच्छता के संकल्प तक, वासुदेव घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुई CM रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: छठमहापर्व के भव्य आयोजन के बाद मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित यमुना के वासुदेव घाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई कार्य की शुरुआत की और उपस्थित टीम के साथ घाट परिसर की सफाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर बड़े पर्व के बाद सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया है, क्योंकि हमारी सरकार राजधानी की स्वच्छता को लेकर संकल्पबद्ध है।


वासुदेव घाट पर सफाई अभियान


वासुदेव घाट पर चलाए गए इस सफाई अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विकास मंत्री कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का कहना है कि छठ महापर्व के भव्य आयोजन के बाद घाटों को उसकी स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन के साथ पुनर्स्थापित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर उत्सव तभी पूर्ण होता है जब उसके उपरांत भी परिवेश स्वच्छ और सुंदर बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बारह महीने, चौबीस घंटे और सातों दिन चलने वाला सतत अभियान है, जिसमें सरकार और जनता दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है।


आयोजन के तुरंत बाद प्रत्येक स्थान की सफाई


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने दीपावली, वाल्मीकि जयंती और अब छठ महापर्व के उपरांत भी पूरे शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व दिल्ली की कॉलोनियों, नहरों और यमुना घाट पर मनाया गया, इसलिए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आयोजन के तुरंत बाद प्रत्येक स्थान की सफाई प्रभावी रूप से की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना नदी के तट और घाट परिसर में जहां भी गंदगी आदि दिखाई दे रही है, उसे तुरंत साफ किया जा रहा है।


इसी प्रकार पूरे दिल्ली में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं, तभी शहर में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular