HomeUTTAR PRADESHआपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? ये है चेक करने...

आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? ये है चेक करने का सबसे आसान तरीका


How To Check Voter List: बिहार में मतदाता सूची गहन नुनरीक्षण का पहला फेज पूरा हो गया है। इसके लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 1अगस्त को रीलीज किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा किए जाने वाले इस वोटर रिवीजन प्रक्रिया में 65लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है। ड्रॉफ्ट तैयार होने के बाद चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को आधिकारीक तौर पर जारी करेगा।  


अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो इसका तरीका बहुत ही आसान है। आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इलेक्शन कमीशन के ऐप के जरिए भी वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं। 


वेबसाइट के जरिए ऐसे करें चेक


-सबसे पहले चुनाव आयोग कि वेबसाइट पर जाएं।


-अपने राज्य का चुनाव करें और अपना EPIC नंबर दर्ज करें।


-इसके बाद कैप्चा कोर्ड फिल करे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।


-जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।


वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया


-सबसे पहले इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाएं।


-यहां आपको Search By डिटेल्स वाले ऑप्शन पर जाना होगा।


-फिर अपना राज्य और भाषा का चुनाव करना होगा


-इसके बाद अपने रिश्तेदार, जैसे कि पिता या पति का नाम दर्ज करें।


-फिर अपना जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि को भरें।


-कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सर्च ऑप्शन दबाएं।


-इस तरह से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।


ऐप के माध्यम से कर सकते हैं चेक 


अगर आप बेवसाइट के बजाए चुनाव आयोग के ऐप पर चेक करना चाहते हैं। तो वहां चेक करने की प्रक्रिया भी जान लीजिए। गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद खुद को रजिस्टर करें। उसके बाद EPIC नंबर या मोबाइल नंबर का नाम दर्ज कराएं। साथ ही राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र की डिटेल दर्ज करके अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read