HomeUTTAR PRADESHआईपीएल में रन मशीन बने साई सुदर्शन, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

आईपीएल में रन मशीन बने साई सुदर्शन, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप


GT vs RCB:  बीती रात आईपीएल के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात की जीत के दो हीरो रहे। पहले साई सुदर्शन ने 49 रनों की पारी खेलते हुए जीत की नींव रखी। वहीं जोश बटलर ने नाबाद 73 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को दूसरी जीत दिलाई।  


आईपीएल के इस सीजन में क्रिकेट के बड़े नाम अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत के युवा खिलाड़ियों को जलवा देखने लायक हैं। इस लिस्ट में साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है। सुदर्शन में इस सीजन में लगातार अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल की पिछली सात पारियों में उन्होंने रनों का अंबार खड़ा कर दिया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर लखनऊ के निकोल पूरन हैं। दोनों के बीच सिर्फ 3 रनों का फर्क हैं। पूरन ने 3 मैचों में अबतक 189 रन बनाए हैं। वहीं साई सुदर्शन ने तीन मैचों में 186 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर जोश बटलर मौजूद हैं।


साई सुदर्शन की पिछली 7 पारियां


65 (39)


84*(49)


6(14)


103(51)


74(41)


63(41)


49(36)


टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट 169 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 17.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस सीजन आरसीबी की पहली हार है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read